Uncategorizedझारखण्डरणनीतिराजनीतिराज्य

चैनपुर मंडल की भाजपा इकाई ने संगठन चुनाव को लेकर कार्यशाला संपन्न की

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – भाजपा चैनपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी संगठन चुनाव को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला आज संपन्न हुआ।
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडे ने किया मंडल चुनाव प्रभारी विजय ठाकुर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी । आगामी होने वाले बुथ चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र में, निर्वाचन अधिकारी, सह निर्वाचन अधिकारी का नाम मंडल चुनाव अधिकारी विजय ठाकुर के द्वारा घोषणा किया गया, उन्होंने कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत की सराहना की और पार्टी संगठन को और भी मजबूत बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही महिला सशक्तिकरण और सर्वसमावेशी संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
वहीं उपस्थित सह मंडल चुनाव प्रभारी धीरेंद्र दुबे ने कहा कि कहा कि भाजपा संगठन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है और हम इसे सर्वसमावेशी बनाने का प्रयास करेंगे उन्होंने प्रत्येक बूथ समिति में महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने की बात कही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री सोमेश सिंह मंडल के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह जी,राजेश सिंह,मनोज मेहता, महामंत्री मनीष पांडेय,मंडल संयोजक दिनेश प्रजापति, रिंकु पासवान, दीनानाथ माझी,नजरुल अंसारी,गिरिवर मांझी सहित ढेर सारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!