ताजा खबरराजनीति

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी को बिहार का 41 वां राज्यपाल बनने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

सागर कुमार विशेष संवाददाता

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी को बिहार का 41 वां राज्यपाल बनने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

17 फरवरी 2023

पटना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी का ज्ञान, मोक्ष की ऐतिहासिक व पौराणिक धरती बिहार के 41 वें महामहिम के तौर पर हार्दिक स्वागत, नन्दन व अभिनंदन है।

अनुसूचित वर्ग के रविदास समुदाय से संबंध रखने वाले आप बाल्यावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहें व अलग-अलग दायित्वों का आपने सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

Advertisement Place
Advertisement Place

गोवा प्रान्त के प्रथम प्रचारक बनने का गौरव भी आप ही को जाता है।

कालांतर में महज 35 वर्ष की आयु में आप भाजपा में शामिल हुए। बाद में आपने गोवा में विधायक और मंत्री के दायित्वों को भी निभाया।

अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास और कल्याण कार्यक्रमों से भी आपका जुड़ाव रहा।हमारे महामहिम बनने से पूर्व आप हिमाचल प्रदेश के भी राज्यपाल पद पर आसीन रहे।हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका लंबा कार्यानुभव बिहार की बेहतरी व विकास में काफी काम आएगा। आपके मार्गदर्शन में बिहार का भविष्य निश्चय ही मजबूत होगा।

Related Articles

Back to top button