झारखण्डताजा खबरराज्य

भाजपा चरित्र की राजनीति करती है, चतुराई की नहीं – यदुनाथ पांडे

नवेंदु मिश्र

छतरपुर- छतरपुर स्थित होटल विजय तारा के सभागार में भाजपा को विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा आयोजित की गई जिसकी शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ हुई। सभा में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखंड यदुनाथ पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी एवं संचालन छतरपुर मंडल अध्यक्ष राम नरेश यादव ने किया। सभा में मुख्य वक्ता यदुनाथ पांडे भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सांसद पलामू विष्णु दयाल राम विधायक छतरपुर पुष्पा देवी पूर्व सांसद मनोज कुमार भुईयां सहित मंचासिन अतिथियों ने गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मतदान कराने वाले छतरपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के पांच पांच बूथ अध्यक्षों सभी शक्ति केंद्र के संयोजकों एवं सभी मंडल अध्यक्षों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बताया गया की इन बूथों पर भाजपा के पक्ष में मतदान का प्रतिशत सार्वाधिक रहा।

मुख्य वक्ता यदुनाथ पांडे ने कहा की भारतीय जनता पार्टी चरित्र की राजनीति करती है चतुराई की नही बरसो के इंतजार के बाद भाजपा सरकार ने राम मंदिर का सपना पूरा किया कश्मीर से धारा 370 को खतम किया भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है भाजपा देश में राम राज्य लाना चाहती है हम वासुदेव कुटुम्बकम की बात करते है हिंदू कभी हिंसक नही हो सकता पर जो हमे छेड़ता है उसे हम छोड़ते नही झारखंड को हमने बनाया है और हम ही सवारेंगे झारखंड की 71 सीटों को कभी न कभी जीता है तो क्या हम एक साथ 50 सीट नही जीत सकते आज आप सभी संकल्प ले की आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बना कर नरेंद्र मोदी के हाथो को मजबूत करना है। हम आपको जगाने आए है और आप संजीवनी लाने वाले है आप सभी का उत्साह देख कर ऐसा लग रहा है की आने वाले विधानसभा चुनाव में हम होंगे कामयाब।

भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के विचारधारा पर आधारित पार्टी है कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है इस पार्टी में बूथ स्तर के कार्यकर्ता सबसे मजबूत है यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है भाजपा कार्यकर्ता झूठ नहीं बोलते।
सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने कहा की कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार वयक्त करता हूं कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूंजी है मैने कोरोना काल में देखा है की भाजपा कार्यकर्ता किस तरह से निडर होकर बाहर से पैदल आने वाले लोगो को चप्पल पहना रहे थे । जिस तरह से लोकसभा में कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर जीत दिलाई मैं आप सभी से अपील करता हूं की विधानसभा में उस से भी ज्यादा मेहनत कर डबल इंजन की सरकार बनाए तभी झारखंड से भ्रष्टाचार और पुनः पनपती हुई नक्सलवाद का खात्मा होगा।

छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता सबसे मेहनती और मजबूत होते है कोरोना काल में जब सब लोग घर में छिपे थे तब हम लोग भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कही मास्क कही सेनेटाइजर तो कही आक्सीजन और राशन की व्यवस्था कर रहे थे लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के मेहनत से विपरीत परिस्थितियों में भी छतरपुर विधानसभा से भाजपा को बढ़त दिलाई। हमारे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।
पूर्व सांसद मनोज कुमार भुईयां ने मौके पर कहा की जिस तरह से कार्यकर्ताओ ने लोकसभा चुनाव दिन रात मेहनत कर पार्टी को जीत दिलाई है इस सिलसिला को रुकने नही देना है और लोकतंत्र का दूसरा पर्व विधानसभा चुनाव अभी बाकी है पहले पर्व हम मना चुके हैं लेकिन दूसरा भी बाकी है और इस पर्व में भी कार्यकर्ताओं को की जान से मेहनत कर विधानसभा में प्रचंड जीत दर्ज करनी है और झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है।
बीजेपी ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को सर्वोपरि रखती है।
उदय शुक्ला अरविंद सिंह भोला सिंह ने भी सभा को सम्बोधित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील पासवान सोमेश सिंह राम प्रसाद शर्मा अभिमन्यु तिवारी मनोज विश्वकर्मा संतोष पांडे डॉ. प्रयाग विश्वकर्मा यमुना सिंह संतोष पांडे संजय सिंह अभिषेक सिंह राकेश पांडे पिंकी विश्वकर्मा सत्येंद्र कुमार शेखर गुप्ता एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button