किशनगंज : जाप सुप्रीमों के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने किया पलटवार

बाहुबल के जरिए राजनीति में प्रवेश करनेवाले पप्पू यादव को खुद का मूल्यांकन करना चाहिए: सुशांत गोप, बीजेपी जिलाध्यक्ष किशनगंज।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 09 नवंबर को किशनगंज में जन अधिकार पार्टी सुप्रीमों सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के एमएलसी डा. दिलीप जायसवाल पर दिए गए विवादित बयान के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने पलटवार किया है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि बाहुबल के जरिए राजनीति में प्रवेश करनेवाले पप्पू यादव को खुद का मूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने दिए गए विवादित टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि पप्पू यादव किशनगंज में गंगा जमुनी तहजीब के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। यह घोर निंदनीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि के बलबूते सर्वाधिक मतों से विधान परिषद चुनाव जीते। डा. दिलीप कुमार जायसवाल के बारे में पप्पू यादव का अभद्र टिप्पणी करना सीमांचल के कर्तव्यनिष्ठ पंचायत प्रतिनिधि का अपमान है। कोसी- सीमांचल व सीमावर्ती बंगाल, नेपाल की जनता जानती है कि लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करनेवाली एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुई है। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष, पूर्णिया कमिश्नरी से विधान पार्षद एंव माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज किशनगंज के डायरेक्टर डा दिलीप कुमार जायसवाल पर पप्पू यादव द्वारा दिए विवादित ब्यान पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिलीप कुमार जायसवाल पर जो ब्यान दिया वह सरासर निराधार एंव अफसोस जनक है और उनका यह ब्यान ना केवल किशनगंज जिला बल्कि पूरे सीमांचल के जनप्रतिनिधियों का अपमान है। गोप ने कहा कि डॉ जायसवाल कि प्राथमिकता मानवता की सेवा करना है वो किसी पार्टी या दल का गुलाम नहीं है। ज्ञात हो कि जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव 9 नवंबर को किशनगंज पहुंचे थे जहां उन्होंने कोचाधामन के डेरामारी में भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के बीच जाने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डा दिलीप कुमार जायसवाल पर आरोप लगाया कि वह इस मुस्लिम बाहुल क्षेत्र में पैसों के बल पर एमएलसी बनते हैं। गोप ने कहा कि पप्पू यादव की यह खूबी है कि वह जिस दल के साथ रहते हैं उसकी भाषा बोलते हैं जब वह एनडीए में थे तो वह एनडीए की भाषा बोलते थे। एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि किशनगंज जिला एंव सीमांचल में गंगा जमनी तहजीब और आपसी भाईचारगी की जड़ें इतनी मजबूत और गहरी हैं कि कोई नेता किसी भी तरह के दिग्भ्रमित ब्यानबाजी से इसे कमजोर नहीं कर सकता है।



