ताजा खबर

*बिहार विधान सभा अध्यक्ष को जन्म दिन की बधाई दी राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, ::”राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान” तथा “सम्भव” संस्थान की संस्थापिका सह सचिव अर्पणा बाला ने बिहार विधान सभा अध्यक्ष और पटना सिटी से लगातार आठवीं बार निर्वाचित लोकप्रिय विधायक नन्द किशोर यादव को उनके जन्म दिन पर अपनी और संस्थान की ओर से बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

उक्त अवसर पर पटना सिटी के राज दरबार में एक कार्यक्रम आयोजित कर बिहार विधान सभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव को पुष्पगुच्छ देकर और संस्थान की पट्टिका अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में पटना मेयर, लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी रूपम महतो, भाजपा के कार्य कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button