राज्य

मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिये चयनित बिहार की बेटी काजल रानी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना/बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ प्रतियोगिता के लिये चयनित बिहार की बेटी काजल रानी ने शिष्टाचार मुलाकात की। पटना में आयोजित मिस यूनिवर्स बिहार प्रतियोगिता में काजल रानी मिस यूनिवर्स बिहार चुनी गयी। दिल्ली में आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में काजल रानी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काजल रानी को अपनी शुभकामनायें देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर मिस यूनिवर्स बिहार संस्था की निदेशक नीतू कुमारी एवं उनके पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!