प्रमुख खबरें

*बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री से की शिष्टाचार भेंट।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने रविवार देर शाम को भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

भेंट के उपरांत माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने कहा, “आज भारत सरकार के यशस्वी केंद्रीय गृहमंत्री जी से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उनका मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचार सदैव ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह मुलाकात मेरे लिए अत्यंत सम्मान और प्रेरणा का विषय रही। श्री शाह का मार्गदर्शन एवं उनके अनुभव और विचार सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

 

Related Articles

Back to top button