प्रमुख खबरें

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्रीय हितों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श, राष्ट्रसेवा की भावना और उनके विचार आज भी देश के विकास एवं सुशासन की दिशा में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी लोगों से उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

Related Articles

Back to top button