*बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिपार्ड, गया में प्रबोधन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज बिपार्ड, गया जी पहुंचकर बिहार विधान सभा के माननीय सदस्यों के लिए दिनांक 11–07–2026 एवं 12–07–2026 को आयोजित होने वाले ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान माननीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल, सभागार, आवास, भोजन, परिवहन, पंजीकरण, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के उपरांत माननीय अध्यक्ष ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ लगभग पूर्ण कर ली गई हैं तथा संबंधित अधिकारीगण तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
इस दौरान बिपार्ड की अपर महानिदेशक–सह–आयुक्त, मगध प्रमंडल डॉ० सफीना ए० एन० एवं बिपार्ड के अन्य अधिकारियों सहित सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


