ताजा खबर

*सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने अध्ययन दौरे के क्रम में

सिंगापुर पहुंचकर सिंगापुर की राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मूल रूप से बिहार के निवासी एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मुलाकात की।

डॉ. कृष्णा सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे अपने नवीनतम शोध एवं अनुसंधान कार्यों से माननीय अध्यक्ष को अवगत कराया। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार एवं भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

 

Related Articles

Back to top button