प्रमुख खबरें

*विश्व आदिवासी दिवस पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी शुभकामनाएं*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों, विशेषकर आदिवासी एवं जनजातीय समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भारत की आदिवासी एवं जनजातीय समाज की परंपराएं, लोक-संस्कृति, भाषाएं, कला, प्रकृति के प्रति संवेदनशील जीवनशैली और समृद्ध विरासत हमारी राष्ट्रीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। आदिवासी समाज ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ देश के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमें विकास की मुख्यधारा में आदिवासी समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उनकी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों का संरक्षण करना चाहिए। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना से ही एक समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

Related Articles

Back to top button