प्रमुख खबरें

*कोलकाता में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन की मजबूती और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/कोलकाता में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की। बैठक में संगठन राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रोशन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत चंद्रवंशी, राष्ट्रीय महामंत्री संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए मजबूत संगठन, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। चंद्रवंशी समाज को गांव से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक और शासन में भागीदारी बढ़ाने के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से निरंतर संघर्ष करना होगा। समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ना, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा समाज के प्रतिभावान लोगों को आगे लाना महासभा की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के विकास, सुशासन, रोजगार, सुरक्षा और सामाजिक समरसता के लिए जनता की आकांक्षाओं को समझते हुए लोकतांत्रिक तरीके से सकारात्मक भूमिका निभाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और जनता के विश्वास को विकास एवं सुशासन के माध्यम से मजबूत करना जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

 

Related Articles

Back to top button