ताजा खबर

जन विश्वास विधेयक, 2026 के संसद के दोनों सदनों से पारित होने पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह विधेयक देश में व्यापारिक माहौल को सरल एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से व्यापार करने में आने वाली जटिलताओं को कम किया गया है, जिससे आम लोगों के जीवन–यापन को भी सुगम बनाया जा सकेगा। अब पहले की अपेक्षा व्यापार करना अधिक आसान और सुविधाजनक होगा।

उन्होंने बताया कि विधेयक में कई प्रावधानों के तहत छोटे-छोटे अपराधों के लिए कठोर दंड के स्थान पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है तथा जुर्माने में स्वचालित वृद्धि की व्यवस्था भी की गई है, जो न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कठोर दंड का प्रावधान किया गया है, जिससे सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर कुत्ते को बिना पट्टा बांधे घुमाने पर जुर्माना तथा खुले में शौच करने पर जुर्माने की राशि ₹50 से बढ़ाकर ₹500 किया जाना स्वच्छता और सार्वजनिक अनुशासन की दिशा में सराहनीय कदम है।

अंत में उन्होंने कहा कि इस जनहितकारी विधेयक के पारित होने पर व्यापारियों एवं आम जनता की ओर से मैं केंद्र
सरकार के प्रति हार्दिक बधाई एवं आभार प्रकट करता हूं ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!