District Adminstrationकिशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज मंडल कारा का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

किशनगंज,19जून(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के मंडल कारा का गुरुवार को जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के नेतृत्व में संध्या 4 बजे से संयुक्त रूप से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए गहन निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण करीब एक घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान कारा परिसर के पुरुष और महिला वार्डों की बारीकी से तलाशी ली गई। साथ ही कारा अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण टीम ने जेल परिसर की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की क्षमता, साफ-सफाई की स्थिति और मुलाकात व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की।

जिलाधिकारी एवं एसपी ने जेल प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए और कारा की भीतरी एवं बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या सुरक्षा चूक की संभावना न रहे।

निरीक्षण टीम ने यह भी देखा कि जेल में रहने वाले बंदियों को स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं उचित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं।

जिला प्रशासन द्वारा इस निरीक्षण को जेल की सुरक्षा, बंदियों की स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था की व्यापक समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!