District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नीट आंदोलनकारियों को बड़ी राहत, 26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज सभी केस वापस होंगे

किशनगंज, 28 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, नीट परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बिहार में हुए विरोध-प्रदर्शनों के संबंध में राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। बिहार सरकार के विशेष सचिव क्षत्रनील सिंह द्वारा जारी आश्वासन के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से पहले तक राज्य के किसी भी हिस्से में आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले दर्ज सभी प्राथमिकी (एफआईआर), परिवाद और कारण बताओ नोटिस वापस लेने की विधिक प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी। साथ ही, इन मामलों में गिरफ्तार या निरुद्ध सभी व्यक्तियों को शीघ्र रिहा किया जाएगा।

सरकार ने यह आश्वासन भी दिया है कि उक्त समयावधि तक दर्ज मामलों में नामित व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह फैसला नीट/यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं, परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तथा उच्च शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर चल रहे राज्यव्यापी आंदोलन के संदर्भ में लिया गया है।

सरकार के इस निर्णय से आंदोलन से जुड़े हजारों छात्रों और अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button