विश्व आदिवासी दिवस 2020 के सुभ अवसर पर कांग्रेस ने आदिवासियों का किया सम्मान
प्रकृति की रक्षा करके हजारों साल से पीढ़ी दर पीढ़ी तक पहुंचाने वाले समाज आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा झरना कुंड स्थित बिरहोर टोला के आदिवासियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जोनल कोऑर्डिनेटर(पलामू प्रमंडल)श्री भीम कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए आज के दिन सन1942 में *भारत छोड़ो आंदोलन* के उद्घोषक के रूप में बापू को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने कहा 9 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया गया जिसके तहत आज कोडरमा कांग्रेस द्वारा अंग वस्त्र, मास्क, खाद्य सामग्री एवं फ्रूटी वितरित कर आदिवासियों को सम्मानित किया गया एवं कोरोना से लड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन स्टेट कोऑर्डिनेटर असंगठित कामगार कांग्रेस भागीरथ पासवान ने किया जबकि कार्यक्रम की सफलता में वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कामरान खान चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहबान खान वरीय उपाध्यक्ष आशीष पांडे का योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया धीरज कुमार प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी असंगठित कामगार जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह पूर्व महिला अध्यक्ष केसरी देवी महिला नेत्री प्रीति सहाय युवा नेता नवनीत ओझा सोशल मीडिया प्रभारी भोला दास सचिव सुबोध कुमार सचिव सहूद खान शशिकांत यादव रोहित गिरी पप्पू सिंह निरंजन सिन्हा बिट्टू रवानी,खड़िया मुंडा दीपक मुंडा सोमा मुंडा गुदीर मुंडा उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम एवं कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव ने संयुक्त रूप से किया।