District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 18 ट्रैक्टर जब्त, 18.56 लाख का जुर्माना

किशनगंज,02अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फ़रीद अहमद, जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। खान निरीक्षक सुनील कुमार एवं सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 18 अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया।

जानकारी के अनुसार किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जुलजुली गांव में बाल सुधार गृह के समीप अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं परिवहन की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से 18 ट्रैक्टरों को अवैध मिट्टी के साथ पकड़ा गया। सभी जब्त वाहनों को किशनगंज थाना में सुरक्षित रखा गया है।इस संबंध में ट्रैक्टर मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध किशनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही सभी वाहनों पर कुल 18 लाख 56 हजार 400 रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!