राजनीति

वोट बैंक के लिए अब तक अतिपिछड़ों को गुमराह करते आई है भाजपा- उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-रविवार को सारण जिला के मढ़ौरा विधानसभा में जनता दल (यू0) द्वारा एकदिवसीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल कुमार सिंह एवं मंच का संचालन श्री गामा सिंह ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद प्रो0 वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक श्री हेमनारायण शाह, पूर्व विधानपार्षद सह प्रमंडलीय प्रभारी श्री सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष श्री अल्ताफ आलम राजू, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भोला सिंह, श्रीमती चांदनी सिंह कुशवाहा, श्रीमती कुसुम रानी, श्री राजेश राम त्यागी, श्रीमती सकिला बानो, श्रीमती गुड्डी जायसवाल, श्री विजेंद्र सिंह, श्री रवि प्रकाश, श्री दिनेश कुशवाहा, श्री बालमुकुंद चैहान, श्री कामेश्वर सिंह, श्री प्रकाश सिंह, श्री मुरारी सिंह, श्री सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में अतिपिछड़ा समाज की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। अतिपिछड़ा समाज के उत्थान में श्री नीतीश कुमार ने देशभर में नजीर पेश की है। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को सच्चे मायनों में धरातल पर उतारने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज को नगर निकाय और पंचायती राज में आरक्षण देने का फैसला हिंदुस्तान के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण और युगांतरकारी फैसला था। बाद में अन्य राज्यों ने भी इसको अपनाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी चुनावी भाषणों में खुद को अतिपिछड़ा का बेटा कहते हैं लेकिन जब बात अतिपिछड़ा को वाजिब हक देने की आती है तो वह अपना कदम पीछे खींच लेते हैं। हाल के दिनों में महिला आरक्षण का बिल पास हुआ लेकिन उसे बिल में अतिपिछड़ा समाज की महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई। भाजपा बताएं की क्या यही उनका अति पिछड़ा प्रेम है? प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अब तक केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए अतिपिछड़ा समाज को गुमराह करती आई है। हाल में ही मोदी सरकार ने पिछड़ा और अतिपिछड़ा छात्रवृत्ति योजना को बंद करने का निर्णय लिया। साथ ही भाजपा दलितों-पिछड़ों को मिल रहे आरक्षण को भी समाप्त करने को लेकर विचार कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का बीड़ा उठाया है। श्री नीतीश कुमार के अथक प्रयास से इंडिया गठबंधन भाजपा के लिए आज बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। देश की जनता अब बेरोजगारी, महंगाई, धार्मिक उन्माद, और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है और यह तभी मुमकिन है जब हम बिहार की सभी लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन की झोली में डालेंगे। इसलिए एकजुट होकर भाजपा मुक्त भारत बनाने की मुहिम में हमारे नेता श्री नीतीश कुमार का हाथ मजबूत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button