अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पुलिस कप्तान कुमार आशीष के निर्देश पर गुंडा पंजी में दर्ज लोगों का भौतिक सत्यापन सदर थाना में किया गया…

किशनगंज पुलिस कप्तान कुमार आशीष के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा गुंडा पंजी में दर्ज लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया।रविवार  दिनाँक-12.05.2019 को सदर थाना में कुल छह लोग उपस्थित हुए।थानाध्यक्ष ने इन सभी से अच्छा जीवन व्यतीत कर पुलिस और समाज की नजरों में अच्छा बनने को कहा, ताकि सभी समाज की मुख्य धारा में जुड़कर गर्व से सर उंचा कर सकें।उन्होंने कहा कि गुंडा पंजी में नाम दर्ज होना अपमानजनक होता है।पुलिस और समाज की नजरों में अच्छा बनने के बाद उनका नाम गुंडा पंजी से काट दिया जाएगा।थानाध्यक्ष ने बताया कि टाउन थाना में 100 से अधिक लोगों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज है।जिनमें शराब तस्करी, शराबी, ब्लैक मेलर, मादक पदार्थों के तस्कर, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करनेवाले, कालाबाजारी, दंगाई, मुकदमेबाज, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले, छात्रों को भड़काने वाले, महिलाओं का व्यापार करनेवाले, जुआरी, रेल और बसों में बदमाशी करनेवाले लोग शामिल हैं।शेष लोग भी जल्द उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन करा लेंगे।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button