प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हरिद्वार के हर की पौड़ी से सुंदर बनेगा बेगूसराय का सिमरिया घाट।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-हरिद्वार के हर की पौड़ी से सुंदर बेगूसराय का सिमरिया धाम बनने जा रहा है। जल संसाधन विभाग की ओर से 114.97 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सीढ़ी घाट, रीवर फ्रंट और बाकी सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद सिमरिया के विकास कार्य के लिए इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं। नवंबर 2022 में सिमरिया कल्पवास मेले के दौरा के दौरान इसे विकसित करने के निर्देश दिए थे।

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि विभाग की ओर से तैयार योजना के तहत सिमरिया धाम में सीढ़ी घाट के निर्माण और रीवर फ्रंट का विकास किया जाएगा। इसके अलावा संपूर्ण कल्पवास मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। सिमरिया धाम में राजेन्द्र सेतु और निर्माणाधीन सिक्स-लेन पुल के बीच में गंगा की बाईं ओर लगभग 550 मीटर लंबाई में सीढ़ी घाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही स्नान घाट के नजदीक चेंजिंग रूम का निर्माण, स्नान घाट के समानांतर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। गंगा आरती के लिए स्थल का निर्माण, धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंडप का निर्माण, शेडेड कैनोपी, वॉच टावर, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था और लैंडस्केपिंग, शौचालय परिसर, धर्मशाला, पार्क, पाथ-वे, पार्किंग, लाइटिंग का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा छह लेन सेतु से दक्षिण में स्थित मुक्तिधाम को भी बेहतर बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button