अपराध

घटना को अंजाम देने से पूर्व 01 अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार।…..

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा/नगर थानान्तर्गत समय करीब 09:30 बजे रात्रि में अधोहस्ताक्षरी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नगर थानान्तर्गत ग्राम अहिरपुरवा में रविन्द्र यादव, पिता स्व० रामदेव यादव सा0- अहिरपुरवा थाना-आरा नगर, जिला- भोजपुर अवैध हथियार रखे हुये हैं, जो आस-पास के लोगों को डराता-धमकाता रहता हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व में पु०नि०- सह – थानाध्यक्ष, आरा नगर थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा ग्राम – अहिरपुरवा में रेड / छापामारी कर अपराधकर्मी रविन्द्र यादव, पिता स्व० रामदेव यादव, सा०-अहिरपुरवा, थाना-आरा नगर, जिला-भोजपुर को गिरफ्तार किया गया तथा उसके घर का विधिवत् तलासी लिया गया।

तो उसके घर से 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया गया हैं। इस संबंध में आरा नगर थाना काण्ड सं0-776/2023, दिनांक-21.09.2023, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!