District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहादुरगंज : नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन लड़कियों से करवाया जाता था देह व्यापार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, देह व्यापार में धकेली गई लड़कियों को नशीला पदार्थ खिलाकर देहव्यापार करवाया जाता था। इतना ही नहीं यहां दूसरे प्रदेशों से अपहरण कर भी लड़कियों को जबरन लाया जाता था। किसी को प्यार के जाल में फंसाकर तो किसी को नौकरी का झांसा देकर लाया जाता था। यह खुलाशा बहादुरगंज प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में बरामद लड़कियों से पुलिस की पूछताछ में हुआ है। यही स्थिति खगड़ा रेड लाइट एरिया में भी रहती थी। कई बार तो कुछ लड़कियां देह व्यापार के चंगुल से मुक्त होना भी चाहती थी। वहां से निकलने का भी प्रयास करती थी। लेकिन बिचौलियों का पहरा इतना होता था कि चाह कर भी नहीं निकल पाती थी। इतने ज्यादातर कम उम्र की लड़कियां होती थी। इधर पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बिचौलियों के द्वारा जो लड़कियों को बेचा जाता था।उसके लिए रेट भी तय होता था। बिचौलियों का भी कमिशन फिक्स होता था। यहां बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी के अलावे नेपाल, भूटान, पश्चिम बंगाल, यूपी सहित कई राज्यों की युवतियों को लाया जाता था। पूर्व में हुए छापेमारी व मुक्त करवायी गई लड़कियों के द्वारा काउंसिलिंग के बाद इस प्रकार का खुलाशा हो चुका है। हालांकि इस रेड लाइट एरिया मे इससे पूर्व भी कई बार छापेमारी की गई हैं और देह व्यापार से जुड़े महिला व दलालों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है लेकिन समय बीतते ही फिर से पहले जैसी स्थिति हो जाती है। गौरतलब हो कि 21 अगस्त को बहादुरगंज प्रेमनगर रेड लाइट में देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु ने एसआईटी का गठन किया था।टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी कर 20 महिला व 4 पुरूष को गिरफ्तार किया था। टीम में बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार, बहादुरगंज थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव व अन्य शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button