राज्य

जमशेदपुर, बागबेड़ा क्षेत्रो में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा साफ सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर , बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता के नेतृत्व में सामाजिक सहयोग से बागबेड़ा क्षेत्र के शंख बाबा मैदान ,पीर बाबा मजार, बागबेड़ा बजरंगी खेल मैदान, रामनगर हनुमान मंदिर, बागबेड़ा थाना के पास गंदगी के अंबार की साफ सफाई का शुभ आरंभ किया गया है। पहले सभी कचरा को एक जगह जमा किया जा रहा है ।जुगसलाई नगर पालिका से संपर्क कर जुगसलाई नगर पालिका के अंतर्गत शिव घाट में कचरा के अंबार बने जगह पर फेंकने की अनुमति के बाद कचरा फेंका जाएगा। कचरा उठाओ अभियान के तहत एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के साथ महिला मोर्चा के अध्यक्ष रितु सिंह संतोष गुप्ता विनय सिंह संजय सिंह पीएम पांडे हरिमोहन झा रामदेव ठाकुर उप मुखिया मुकेश सिंह दीपक कुमार सीमा पांडे रवि साईं रविंद्र कुमार अशोक यादव विमलेश कुमार एवं अन्य सदस्यों ने अपना पूरा सहयोग प्रदान किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!