District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : आगलगी की घटना से बचाव को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

शनिवार व रविवार को शहर व जिले के विभिन्न चिकित्सीय संस्था, पेट्रोल पंप, होटल, आश्रय स्थल में कर्मियों को जागरूक किया गया

किशनगंज, 08 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आग लगने की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार व रविवार को शहर व जिले के विभिन्न चिकित्सीय संस्था, पेट्रोल पंप, होटल, आश्रय स्थल में कर्मियों को जागरूक किया गया। अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किशनगंज, ठाकुरगंज, बहादुरगंज में अभियान चलाया गया। सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके बाद कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह भी बताया गया की अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही अन्य जानकारियां दी गई। यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!