किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : आगलगी की घटना से बचाव को लेकर चिकित्सा संस्थानों में चलाया गया जागरूकता अभियान

अनुमंडल अग्निक समाहरणालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह भी बताया गया की अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है साथ ही अन्य जानकारियां दी गई

किशनगंज, 09 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आग लगने की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम सीधे लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के पश्चिम पाली व मारवाड़ी कॉलेज के पास विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कर्मियों को जागरूक किया गया। अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से अग्नि अंकेक्षण किया गया। जिसमें नर्सिंग होम में उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया। यंत्रों की वर्तमान स्थिति की जांच की गई। इसके बाद कर्मियों की मौजूदगी में आग से बचाव की जानकारी दी गई। अनुमंडल अग्निक समाहरणालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह भी बताया गया की अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है साथ ही अन्य जानकारियां दी गई। यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए। उन्होंने बताया गया कि सतर्कता व सावधानी से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button