अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रवासी मजदूरों को अपराधी घोषित किया बिहार सरकार:-पूर्व मंत्री

पटना/रणजीत कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार आए लाखों प्रवासी मजदूरों को खुंखार अपराधी गृह विभाग के पत्रांक-103/25-19/93 दिनांक-29/3/2020 द्वारा घोषित करते हुए बिहार के सभी जिला के जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक को कारवाई करने हेतु तैयार रहने को कहा है।लगता है नीतीश कुमार सत्ता के मद में बौरा गए हैं।अपने ही गरीब मतदाताओं को चोर, डकैत, क्रिमिनल बना कर क्या संदेश देना चाहते हैं।आने वाला वक्त में इन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।एक तरफ वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमण काल में पुरे देश के कोरोना योद्धा के रूप में देश भर के स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, पत्रकार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग, देश के तमाम राजनीतिक पार्टियां, समाजीक संगठन के द्वारा ज़रूरत मंदों को सेवा प्रदान किया जा रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिहार में वर्चुअल रैली के माध्यम से चुनावी रैली किया जाना यह साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना से बचाव हेतू कितना संबेदनहीन है।इसलिए राष्ट्रीय जनता दल ऐसे वक्त में डबल इंजन वाली सरकार के इस तरह के कार्यक्रम का घोर विरोध करता है।और इसी के बिरोध में कल 7 जुन को 11 बजे दिन में अपने अपने घरो पर शोशल डिस्टेंनसिंग का पालन करते हुए थाली-कटोरा बताओ, एनडीए भगाओ।तेजस्वी लाओ, बिहार बचाओ, अभियान चलाकर जनता जनार्दन को गोलबंद किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button