ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मानव जन कल्याण समिति के द्वारा चलाया गया वृक्षारोपण अभियान..

औरंगाबाद/मयंक कुमार बारूण प्रखंड मुख्यालय परिसर में मानव जन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।मानव जन कल्याण समिति के अध्यक्ष आर.एन सिंह ने बताया कि समिति का उद्देश्य समाज के अंदर संतुलन को बढ़ाना है। जिसमें पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष का होना बहुत जरूरी है।वृक्ष और पौधे का मुख्य कारण हैं कि हम इस धरती पर जीवित क्यों हैं ? वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं, जिसके बिना इस धरती पर हमारा अस्तित्व असंभव है।इसके अलावा वृक्षारोपण से कई लाभ हमें मिलते हैं।वृक्ष लगाना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि उनके पास हानिकारक गैसों को अवशोषित करने की शक्ति है।कार्बन मोनो-ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों और वाहनों द्वारा उत्सर्जित धुएं और उद्योगों से निकलते प्रदूषण को पेड़ों की उपस्थिति के कारण काफी हद तक नियंत्रित और शुद्ध किया जाता है।प्रखंड परिसर में नारियल का वृक्ष लगा कर अभियान शुरु किया गया है।यह अभियान प्रत्येक पंचायत मे चलाया जाएगा।मौके पर राजकिशोर गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, गुलाब चौधरी, सेन्टू प्रसाद, सनाउल्लाह, हीरा चौधरी, भूपेंद्र सिंह, गोलू कुमार, धर्मेंद्र पासवान, ललन सिंह, अखिलेश मिस्त्री आदि कई लोग मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button