अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : पंप चालकों की हड़ताल से पीएचईडी के पानी टंकी से नहीं हुई वाटर सप्लाई..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, पीएचईडी विभाग के पंप चालकों के हड़ताल पर चले जाने से बारूण प्रखंड मुख्यालय के लगभग सभी वार्डों मे हाहाकार मचा हुआ है।शनिवार से बारूण प्रखंड के पीएचईडी विभाग के पंप चालकों के हड़ताल पर चले जाने से बारूण प्रखंड मुख्यालय के सभी वार्डों मे हाहाकार मच गया।जिसको लेकर आज सुबह जब लोगो के घरो में पानी नही पहुंचा तो लोगों ने कर्मियों से सम्पर्क साधना शुरू किया।लेकिन पंपकर्मियों का जवाब था कि हमलोग हड़ताल पर हैं।इसलिए अनिश्चितकाल तक पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है।इस शब्द को सुनते ही बारूण प्रखंड मुख्यालय के सभी वार्ड के लोगो में आक्रोश व्याप्त हो गया।सभी लोगो धीरे-धीरे पानी टंकी पर एकत्रित होने लगे।आधे घंटे में लगभग सैकड़ों लोग पानी टंकी पर जुट गये और पानी टंकी चालू करो का नारा लगाने लगे। इस स्थिति को देखकर यही अंदाजा लगाया जा सकता था कि जिस तरह कई शहरो मे पानी के लिए मारा मारी हो रही है।उसी तरह की स्थिति पानी टंकी पर देखने को मिली।बारूण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी उर्फ नंदी चौधरी ने बताया कि एक तो इस भादो के महीने मे जेठ जैसी गर्मी पड़ रही है।सारे चापाकल जवाब दे चुके है।हमलोगों का सहारा सिर्फ यही टंकी ही था।जिसके सहारे हमलोग आश्रित है।लेकिन जब हमें पानी ही नही मिल रहा है तो हम किसके पास जाकर अपनी गुहार लगाए।इनलोगों ने कहा कि अगर सोमवार तक पानी सप्लाई शुरू नही होता है तो हमलोग प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे।विदित हो कि पीएचईडी विभाग के पंपकर्मी शनिवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये है। जिसके कारण ऐसी भयावह स्थिति बनी हुई है।इस आक्रोश में मुख्य रूप से मनोज चौधरी, शशि चौधरी, लालमुनि देवी, संजय कुमार, सुरेश चौधरी, केदार चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button