अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : दहेज के कारण नवविवाहिता की गई जान, 10 बने नामजद अभियुक्त में एक गिरफ्तार 9 फरार..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद दहेज को लेकर एक बेटी को उसके परिवार वालो ने गला दबाकर मार डाला, जो समाज के लिए शर्मनाक है।मामला बारूण थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के बुधवार की रात्रि की है।जह़ा दहेज के लिए नवविवाहिता एक महिला को गला दबाकर मारने का मामला प्रकाश में आया था।इस मामले में 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।बारूण थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि झारखंड के हैदर नगर थाना स्थित नावाडीह गांव के निवासी राजेश्वर सिंह की पुत्री पूजा सिंह की शादी 12 मई 2018 को दयालपुर गांव के निवासी पूर्व मुखिया रामविलास सिंह के पुत्र नीरज कुमार सिंह उर्फ़ सिन्टू से हुई थी।शादी के बाद से ही दहेज के नाम पर पैसे और आभूषण के लिए दबाव बना रहे थे और जान मारने की धमकी भी दे रहे थे।दबाव बनाने के बाद 26 दिसंबर 2019 को आरटीजीएस के तहत बीस हजार रूपैय भी दिए गए थे।इसके बावजूद भी रामविलास सिंह एवं उनके पुत्र नीरज कुमार सिंह हमेशा दबाव बनाते हुए बेटी को प्रताड़ित करते थे।बताया कि मृतक लड़की के पिता राजेश्वर सिंह का आरोप है कि मेरी 29 वर्षीय बेटी पुजा सिंह को उसके पति नीरज कुमार सिंह, ससुर रामविलास सिंह, स्वजन मंटू सिंह, मंटू सिंह की पत्नी, गिरजा देवी, आलोक कुमार सिंह, सुधा कुमारी, अरविंद कुमार सिंह, सरिता कुमारी एवं आलोक सिंह की पत्नी ने पूजा को गला दबाकर हत्या कर दी है।मामले को लेकर सभी आरोपी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।जहां प्राथमिक की संख्या 14/20 है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद आरोपित रामविलास सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।बाकी सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। सब की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button