ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर बारूण पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद सड़क सुरक्षा सप्ताह के मौके पर बारूण पुलिस ने शनिवार को जागरूकता रैली निकाली।जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस रैली के दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया।कहा कि यदि हम ट्रैफिक नियमों का पालन करे तो दुर्घटना कम हो सकती है।वाहन चलाते वक्त कई सावधानियां बरतने की अपील की।उन्होंने दुपहिया वाहनों में हैलमेट का प्रयोग करने का अपील किया।बिना हैलमेट के दोपहिए वाहन ना चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करने, 18 से कम उम्र के बच्चों को वाहन ना देने सहित कई जानकारियां दी।अधिकांश सड़क दुर्घटना लापरवाही से हो रही हैं।यदि व्यक्ति सावधानी से वाहन चलाते हैं, तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।इस दौरान एसआई नरेंद्र प्रसाद, सुबोध कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, योगेंद्र पासवान, अशोक सिंह, एएसआई अरविंद प्रसाद, अर्जुन राम, देवनारायण प्रसाद के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button