ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर हुआ प्रभात फेरी, जयकारों से भक्तिमय हुआ बारुण..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम के द्वारा शनिवार को बारुण में प्रभात फेरी किया गया। आश्रम के 59वां स्थापना दिवस के मौके पर आश्रम प्रतिनिधि नीरज बाबा के सानिध्य में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।प्रभात फेरी के क्रम में आश्रम के परमपूज्य अघोरेस्वर महाप्रभु के उपदेश का प्रचार प्रसार व जयकारा लगाया गया।इस दौरान माँ सर्वेश्वरी व अघोराचार्य बाबा कीनाराम और गुरुपद सम्भव राम के जयघोष लगाया गया।जिससे कि वातावरण भक्तिमय हो गया।प्रभात फेरी थाना मोड़ से ब्लॉक मोड़, नेशनल हाइवे से सोननगर से केशव मोड़ होते हुए बारुण बाज़ार से पुनः आश्रम पहुंची।जिस क्रम में काफी संख्या में कार, मोटरसाइकल व अन्य वाहन से लोग शामिल हुए।नीरज बाबा ने बताया कि विश्व शांति हेतु 21 सितम्बर 1961 को श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना पड़ाव वाराणशी (उत्तर प्रदेश) में किया गया था।इसका उद्देश्य है कि असहाय, निरीह और पीड़ित लोगों की सहायता करना।साथ ही सामाजिक विकृतियां जैसे छुआछूत, अंधविश्वास व अन्य से लोगो को दूर करना।साथ ही कहा कि जब मनुष्य से मनुष्य ही खुश नही है तो भगवान कैसे खुश होंगे। इसलिए द्वेष की भावना की त्याग कर सभी एक साथ रहे। मौके पर द्वारिकानाथ, नागेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार उर्फ बाबुधन, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विजय सिंह, रामशकल गुप्ता, प्रभाकर सिंह, शारदा सिंह, नितेश सिंह, टिंकू गुप्ता, सुमित सिंह, रंजन गुप्ता, अनिल यादव, राजेश गुप्ता, जटाशंकर उर्फ विनय गुप्ता, अवधेश चौधरी, मनोज सिंह, कुंदन, बिट्टू, बबली, के साथ आदी लोग मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button