अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली पर लगा है तेल चोरी का आरोप अररिया पुलिस कर रही है पूछताछ

एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के घर पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे रेड की। रहमत अली के अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है

अररिया, 11 अगस्त (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता के घर पुलिस ने छापेमारी की। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया है। इस छापेमारी में एआइएमआइएम के नेता सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के घर पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे रेड की। रहमत अली के अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, इन लोगों पर फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी के मामले में पुलिस की यह कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ वर्षों में एआइएमआइएम नेता ने काफी संपत्ति अर्जित की है। हालांकि, रेड के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी को अररिया नगर थाना में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। गौर करे कि, पुलिस की यह कार्रवाई फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी के मामले में हुई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। इस छापेमारी में अररिया जिला पुलिस के साथ ही बथनाहा ओपी और जोगबनी थाना की पुलिस भी शामिल थी। रहमत अली ने 2015 का विधान सभा चुनाव नरपतगंज से और उसकी पत्नी ने लोकसभा चुनाव अररिया से 2019 मे लड़ा था। वही अपनी गिराफ्तरी को लेकर एआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली ने बताया की सरकार जेल भेज रही है। लालू नितीश की सरकार मुसलमानों के खिलाफ है।

Related Articles

Back to top button