District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मोतीलाल बालिका मध्य विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण का प्रयास।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नगर परिषद क्षेत्र में मनोरंजन क्लब के समीप स्थित मोतीलाल बालिका मध्य विद्यालय की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है।मामले में स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण होने के मामले को स्कूल प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सहमीना परवीन ने बताया कि मोतीलाल बालिका मध्य विद्यालय काफी पुराना है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी।स्कूल की कुछ खाली जमीन है। दो दिन पूर्व जमीन से कुछ लोगों के द्वारा पेड़ काटे जा रहे थे। जिसे रोकने का भी प्रयास किया गया है। इसकी सूचना डीईओ को दी जा रही है। डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता ने कहा कि उक्त विद्यालय काफी पुराना है। अतिक्रमण की बात जो सामने आयी है उसे देखा जा रहा है। इस सम्बंध में सीओ से मिलकर विद्यालय के संदर्भ में जो भी अपेक्षित कार्रवाई होगी की जाएगी। वही आसपास के लोगों ने बताया कि विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button