अपराधकिशनगंजबिहारराज्य

किशनगंज : पश्चिम बंगाल में किशनगंज पुलिस पर हमला, 2 सिपाही घायल

सदर थाना पुलिस ट्रैक्टर और मकई की लूट कांड मामले में रामपुर बिलायती बाड़ी में एक युवक को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने घेर लिया

किशनगंज, 24 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर से सटे पश्चिम बंगाल के रामपुर विलायतीबारी में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची बिहार पुलिस की टीम को उग्र भीड़ ने घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ट्रैक्टर और मकई की लूट कांड मामले में रामपुर बिलायती बाड़ी में एक युवक को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने यहां पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में दो सिपाही सहित अन्य घायल हो गए। हालांकि, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने एक आरोपी अब्दुल तउब के बेटे नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

अपडेट:

किशनगंज शहर से सटे बंगाल के विलायतीबारी में शुक्रवार को मक्का लूट के मामले के आरोपी को पकड़ने गई किशनगंज पुलिस पर आरोपी के पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, प्रोबेसनर अवर निरीक्षक अंकित कुमार, तकनीकी सेल के पुलिस कर्मी घायल हो गए।वही ग्रामीणों में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायल पुलिस कर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। वही बचाव में आत्मरक्षार्थ पुलिस के द्वारा हवाई फायरिंग की भी बात कही जा रही है।घटना के बाद किशनगंज पुलिस किसी तरह से मौके से निकली। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के वाहन पर भी हमला कर दिया। जिससे पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है की 14 मई को गाछपाड़ा के पास ट्रैक्टर में लदे मक्का लूट की घटना घटी थी। जिसके आरोपी को पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस आरोपी का पीछा करते हुए विलायतीबारी के पास पहुंची। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस जैसे ही आरोपी को पकड़ कर ले जाने लगी। तभी वहां मौजूद कुछ लोग पुलिस से उलझने लगे। कुछ लोग पुलिस के वाहन पर पथराव भी करने लगें। पथराव में सदर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मी किसी तरह से वहां से निकले।एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि मक्का लूट मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आरोपी का पीछा करते हुए पहुंची थी। इस दौरान आरोपी को छुड़ाने की मंशा से कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिस कर्मी घायल हुए है। दालकोला एसडीपीओ रतींद्र नाथ विश्वाश ने बताया कि किशनगंज पुलिस को बंगाल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!