जयंती समारोहझारखण्डताजा खबरयोजनारणनीतिराजनीतिराज्य

अटल जी का जीवन अद्भुत रहा है, उनके व्यक्तित्व क्षमता को पूरी दुनिया ने सराहा है – सुनील सिंह

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर- बिस्फुटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में अटल विरासत पर कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसका संचालन जिला महामंत्री ज्योति पांडे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद झारखंड के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि अटल जी का जीवन अद्भुत व्यक्तित्व का रहा है उनके नेतृत्व क्षमता को देश ही नहीं दुनिया ने भी सराहा है। 1977 के बाद 24 दलों की सरकार चलाने का इतिहास भी पार्टी के श्रद्धा अटल जी के नाम पर है और उसी के भरोसे पर 2014 से आज 2025 तक आम जनता एवं विभिन्न विचारों की राजनीतिक पार्टियों के साथ गठबंधन की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अग्रसर है। इसका उदाहरण है स्वर्णिम चतुर्भुज योजना जो अटल जी द्वारा शुरू की गई थी आज भी पूरे देश में बड़े स्तर पर चल रही है। वैश्विक स्तर पर भी अटल जी ने जो देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य जो शुरू किया था और लगातार मोदी जी के नेतृत्व में जारी है। झारखंड निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें नमन करते हुए हम सभी कार्यकर्ता संकल्प ले के कि उनके सपनों का भारत बनाने का हम सभी जीवन भर प्रयास करेंगे यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक अटल जी का पूरा जीवन प्रेरणादायक रहा है। एकात्म मानववाद दर्शन के मूल मंत्र पर देश चल पड़ा है और आने वाला समय में भारत विश्व गुरु बनेगा। राष्ट्र के प्रति समर्पण आदर्श दूरदर्शिता अटल जी के जीवन शैली को प्रदर्शित करती है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शब्दों में प्रखर वक्ता एवं दीनदयाल जी के शब्दों में महान विचारक के रूप में अटल जी जाने जाते रहे हैं। कवि एवं संपादक के रूप में भी अटल जी ने राष्ट्र को गौरवांवित किया है हम सभी को आज भी उनसे राष्ट्रभक्ति राष्ट्र चिंतन सीखने का प्रयास करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि अटल जी भाजपा के लिए ही नहीं राष्ट्र के लिए भी बहुमुखी प्रतिभा के युगपुरुष रहे हैं। वर्तमान भारत में सड़क से लेकर देश के संसद तक संघर्षरत अटल जी के विचार एवं संवाद को अपनी पार्टी ही नहीं विपक्षी पार्टिया भी उनके नेतृत्व की प्रशंसा करती थी। हम सभी कार्यकर्ताओं को अटल जी के जीवन संस्करण से आज भी बहुत कुछ सीखने का अवसर मिल रहा है उनके बताएं मार्गदर्शन हम सभी को चलना भी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह परशुराम ओझा उदय शुक्ला अजय तिवारी लवली गुप्ता जय दुबे शिवकुमार मिश्रा अरविंद सिंह धर्मेंद्र उपाध्याय अभिमन्यु तिवारी प्रिरंजन कुमार धीरेंद्र दुबे विजय कुशवाहा सतीश पासवान शशि भूषण पांडे राजेश सिंह सुरेंद्र विश्वकर्मा श्वेताग गर्ग जितेंद्र तिवारी छोटू सिंहा अजय सिंह सुधीर प्रसाद दीपक सिंह किशन मखड़िया सरवन गुप्ता राजेश गुप्ता शशि भूषण पांडे राजहंस अग्रवाल अनिमेष सिंह कुमार गौरव भागलपुरी यादव पीयूष द्विवेदी आनंद सिंह मनदीप प्रजापति मनीष बर्मन सुनील तिवारी चंद्रकांत सिंह विकास सिंह विक्रांत सिंघानिया मनु तिवारी कुमार गौरव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button