*जेबीकेएसएस केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार केंद्रीय महासचिव महिला मोर्चा उषा महतो के नेतृत्व में सिंदरी विधानसभा, बड़ा पिछड़ी पंचायत कुरमीडीह गांव में महिला मोर्चा संगठन विस्तार एवं बूथ कमेटी मजबुत किया गया*

ओम प्रकाश कुमार/धनबाद: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इस बार आगामी सिंदरी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर बिल्कुल तैयारी कर चुका हैं। इस दरम्यान झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार आज़ धनबाद जिला अंतर्गत, गोविंदपुर प्रखंड बरवाअड्डा ज़ोंन के बड़ा पिछड़ी पंचायत कुरमीडीह गांव में लगभग दो सौ महिलाओं के उपस्थिति में महिला मोर्चा संगठन विस्तार, प्रखंड कमिटी पंचायत कमेटी और बुथ स्तरीय कमेटी को मजबुती प्रदान करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय महासचिव उषा महतो के उपस्थिति से बरवाअड्डा ज़ोंन क्षेत्र में महिला मोर्चा संगठन विस्तार को लेकर पुरे बड़ा पिछड़ी पंचायत और बरवाअड्डा ज़ोंन क्षेत्र में उत्साहित माहौल का संचार हुआ। धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो ने कहा कि इस बार सिंदरी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव होगा। मौके पर उपस्थित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय महासचिव महिला मोर्चा उषा महतो ने धनबाद जिला मिडिया प्रभारी एवं युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो, बरवाअड्डा ज़ोंन अध्यक्ष हरेंद्र रजक, केंद्रीय सचिव युवा मोर्चा पप्पु पहाड़ी महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा छोटा टाइगर, छोटू रजक और धनबाद जिला उपाध्यक्ष प्रेम रजक आदि ने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के महिला मोर्चा संगठन विस्तार, गोविंदपुर प्रखंड कमेटी और बूथ स्तरीय कमेटी की मजबुती के लिए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के मिशन और केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो के विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। सिंदरी विधानसभा चुनाव में इस बार ऐतिहासिक जीत के लिए संकल्प लिया गया।इस मौके पर केंद्रीय महासचिव महिला मोर्चा उषा महतो, धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो, केंद्रीय सचिव युवा मोर्चा पप्पु पहाड़ी महतो, बरवाअड्डा ज़ोंन अध्यक्ष हरेंद्र रजक, केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा छोटू रजक, धनबाद जिला उपाध्यक्ष प्रेम रजक, अशोक साव, गुंज़ा देवी किरण देवी, यशोदा देवी, राखी देवी, रीना देवी, गीता देवी, संजोती कुमारी, रंजू देवी, ऐसा बीवी, उषा देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी,नोमिता देवी समेत दो सौ महिलाओं की उपस्थिति रही।