औरंगाबाद : पोखराहां उच्च एवं मध्य विद्यालय में जाने वाले मुख्य रास्ते हुए किंचड़ में तब्दील, छात्र-छात्राओं व ग्रामीण हैं परेशान..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, बारुण प्रखंड के काजीचक पंचायत स्थित पोखराहां गांव के नारायण सिंह यादव उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखराहां में जाने वाले मुख्य रास्ते का हालत किचड़ में तब्दील हो जाने से छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस विद्यालय में पोखराहां, टेरी, काजीचक, सोनवर्षा, नावाडीह, बगनाहा, बहुती, चिरैला, जगदीशपुर, पौथू, बिलट विगहा, यदुविगहा आदि कई गांव के हजारों छात्र-छात्राएं इस विद्यालय में पढ़ने के लिए आते हैं।स्कूली बच्चें इस गली से हर रोज लंघते है।उन्हे बहुत दिक्कत पेश आती है।लेकिन रास्ते में जल जमाव होने से रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गया है।जिससे आवागमन में काफी समस्या हो रही है।गली में नाली बनाए गए हैं।लेकिन यह नाली गली से काफी ऊंचा है और निकास भी ठीक नही है।जिसके कारण गली के पानी नाली में न जाकर बल्कि नाली का गंदा पानी गली मे ही गीरकर जलजमाव बना रहता है, जिसके कारण नाली के गंदे पानी के साथ-साथ बरसात के दिनों में काफी जलजमाव बना रहता है।जलजमाव से आने जाने मे परेशानी तो होती ही है साथ मे गंदगी से मच्छर मे पनपते हैं।ग्रामीण मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, वीरा सिंह, सतीश सिंह, विजेंद्र सिंह, विजय सिंह, वैजनाथ सिंह, दुधेश्वर सिंह, शिक्षक मनोज सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रमुख रास्ते के अलावें यह आम रास्ता भी है जो कई गांव को जोड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत के मुखिया बलवंत पासवान को कई बार अवगत करवाया। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।जिससे लोगों में मुखिया के प्रति रोष व्याप्त है।इधर काजीचक पंचायत समिति प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने बताया कि लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत एक करोड़ 25 लाख रुपए आए थे और जिले के यह दूसरा पंचायत काजीचक ओडिएफ घोषित भी हुआ था।लेकिन इस प्रकार की समस्या ग्रामीणों के द्वारा मुझे मिली है।इसे जल्द ही पीसीसी करवा कर समस्या को दूर करने को अश्वासन दिया।


