अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : दिल्ली से किशनगंज जा रहे प्रवासी मजदूर भरा बस पलटा, कई घायल मगर कोई हताहत नहीं..  ..

35 प्रवासी मजदूर दिल्ली से रिजर्व कर किशनगंज जा रहे थे !

अररिया/अब्दुल कैय्युम अररिया-किशनगंज एनएच 327 ई० पर जोकीहाट प्रखंड के काकन चौक के पास रविवार की देर रात लालकिला दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही बस पलट गई।हालाँकि इस दुर्घटना में कई मजदूर घायल हो गए।हालांकि किसी की हताहत होने की सूचना नही है।मगर घटना की पुष्टि करते हुए जोकीहाट थाना के थानेदार विकाश कुमार ने बताया कि रात्रि करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर वे अपना दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।यात्री बस में प्रवासी मजदूर सवार थे।इस दौरान उन्होंने अपने पुलिस बल के सहयोग से बस मे फसे प्रवासी मजदूरों को बाहर निकाला।एक मजदूर बस के नीचे दब गया था। थानाध्यक्ष ने तुरंत किरान मंगाकर कर बस को उठा कर सड़क पर लाया।जिससे फँसे मजदूर की जान बच गई।बस पलटने से कुछ लोगों को हल्की चोट आई है।जिनको ईलाज के लिए अररिया लाया गया।उन्होंने बताया कि ये प्रवासी मजदूर प्राइवेट बस को रिजर्व कर दिल्ली लालकिला से अपने घर किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखंड जा रहे थे।बस में कुल 35 लोग सवार थे।दुर्घटना के कारणों के बारे में बताते हुए कहा कि चालक को नींद का झोंक आने की संभावना व्यक्त की।उन्होंने बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button