District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : बच्चे के जन्म पर लगाये एक पौधा : सांसद

पलासी के बेलवाड़ी मुक्तिधाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

अररिया, 16 सितंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के पलासी प्रखंड के मजलिसपुर पंचायत वार्ड संख्या 13 बेलवाड़ी गांव अवस्थित मुक्तिधाम में बुधवार को विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत सांसद प्रदीप कुमार सिंह व भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रंजीत यादव ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा वृक्षारोपण से पर्यावरण शुद्ध रहता हैं। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम के चारो ओर फलदार पेड़ लगने से दाह संस्कार करने आये लोगो को पेड़ के नीचे बैठने सुविधा होगी।

भाजपा नेता रंजीत यादव ने बताया कि बेलवाड़ी मुक्तिधाम के चारोओर फलदार आम, जामुन, कटहल जैसे फलदार पेड़ विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत लगाया जा रहा हैं। साथ ही साथ मुक्तिधाम के चारोओर बैठने के लिये कुर्सी, व नदी में छठघाटबनाने कई योजना हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि पेड़ पौधा लगाने से पर्यावरण संतुलित रहता हैं। पौधा नही हो तो जल संरक्षण नही होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगो को बच्चे के जन्म पर एक पौधे जरूर लगाएं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि पेड़ लगने से वतावरण शुद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी के तहत वृक्षारोपण कार्य तेजी से किया जा रहा हैं। कहा कि विकास की गति तेजी से होगी। क्षेत्र की जो समस्या होगी शीघ्र तेजी से काम होगा। उन्होंने अधिकारियों को शख्त लहजे में जनता की कार्य में लापवाही बर्दाश्त नही होगी। उन्होंने जनता की समस्या को ससमय निष्पादन का निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि अररिया में सड़क चकाचक बना हैं। उन्होंने कहा कि कई योजना लंबित है। जो शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल विछाया जा रहा हैं। रेलवे लाइन विछायी जा रही हैं। रेल चलाई जा रही हैं। आज पीएम मोदी जी के कार्यकाल में देश आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि 2 लाख 70 हजार किसानों को किसान निधि योजना से लाभ मिल रहा हैं।

उन्होंने पीएम के जन्म दिन पर दिया जलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अदित्य नारायण झा ने भी संबोधित करते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर भाजपा युवा नेता रंजीत यादव, प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, पीओ अख्तर आलम, जेई सुजीत कुमार मेहता, पीटीए प्रदीप कुमार, पीआरएस विनय कुमार झा, विधायक प्रतिनिधि अजहर मुर्शीद, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पीआरएस मुखिया प्रभुचन्द विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि संतोष मंडल, जितेंद्र मल्लिक,मुखिया बीरेंद्र पासवान, कृपानंद सिंह सरदार, उप प्रमुख ताहिर आलम, पंसस मनोज मंडल, तीर्थानंद मंडल, त्रिवेणी यादव, योगेंद्र यादव, मोहम्मद अली, दिनेश चौधरी, मोहम्मद अली, बिहारी ठाकुर, अनिल विश्वास, ओम साह, आमोद झा, हजारी मंडल, रणधीर कुमार, तपन कुमार तिवारी, अवधेश झा आदि मौजूद थे। इस से पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा को बुके व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button