District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : डीएम ने किया जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025–26 का उद्घाटन

खेल भावना के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश भी हुआ प्रसारित

अररिया,10अक्टूबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/अब्दुल कैय्यूम, अररिया कॉलेज स्टेडियम में शुक्रवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार ने जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई के साथ संयुक्त रूप से जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025–26 का उद्घाटन किया।

यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर–14, 17 एवं 19 आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वीप आइकॉन अमर आनंद, प्रिया राज एवं एम.ए. सानु ने मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया तथा सभी खिलाड़ियों और अतिथियों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।

मार्चपास्ट के दौरान खिलाड़ियों ने प्रभावशाली नारों से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया —

अररिया की यही पहचान — हर नारी करे मतदान”,
वोट दो ईमानदारी से, चुनो नेता ज़िम्मेदारी से”,
शत प्रतिशत मतदान — यही है अररिया की पहचान।”

बालिका वर्ग परिणाम सूची

U-14 (100 मी.)

  • पल्लवी कुमारी – म.वि. कौवा कोह
  • अंजू कुमारी – आ.म.वि. अररिया आर.एस.
  • तुलसी कुमारी – आ.म.वि. ककोड़वा

U-14 (200 मी.)

  • अंजू कुमारी – आ.म.वि. अररिया आर.एस.
  • गुलिस्ताँ प्रवीण – आ.म.वि. ककोड़वा
  • ख़ुशी कुमारी – आ.म.वि. फुलवाड़ी

U-14 (400 मी.)

  • प्रकृति प्रभाकर – कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, अररिया
  • सालिया ख़ातून – म.वि. चिल्हियाँ
  • गुलिस्ताँ प्रवीण – आ.म.वि. ककोड़वा

U-14 (600 मी.)

  • प्रकृति प्रभाकर – कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, अररिया
  • ख़ातिजा ख़ातून – +2 कलावती हाई स्कूल, रानिगंज
  • मिली कुमारी – उ.म.वि. दियारी, अररिया

U-17 (100 मी.)

  • विद्या कुमारी – कलावती उ.म.वि. रानिगंज
  • खुशबू कुमारी – +2 दरबारी राय उ.वि. महथावा
  • शना प्रवीण – +2 बालिका उ.वि. अररिया

U-17 (200 मी.)

  • कृति कुमारी – म.वि. सिरसिया, फोर्बिसगंज
  • खुशबू कुमारी – +2 दरबारी राय उ.वि. महथावा
  • छोटी कुमारी – +2 दरबारी राय उ.वि. महथावा

U-17 (400 मी.)

  • तुलसी कुमारी – +2 रामानंद उ.म.वि. सिरसिया, फोर्बिसगंज
  • अंजली कुमारी – +2 विद्या निकेतन उ.म.वि. भोजपुर
  • छोटी कुमारी – +2 दरबारी राय उ.वि. महथावा

U-17 (800 मी.)

  • निशा कुमारी – +2 UHS ठेंगापुरा
  • मिली कुमारी – +2 उ.म.वि. दियारी, अररिया
  • अंशु प्रिया कुमारी – +2 उ.म.वि. दियारी, अररिया

U-19 (100 मी.)

  • आरती कुमारी – उ.म.वि. पैकपार
  • मनीषा कुमारी – +2 दरबारी राय उ.वि. महथावा
  • रीता कुमारी – +2 दरबारी राय उ.वि. महथावा

U-19 (200 मी.)

  • आरती कुमारी – उ.म.वि. पैकपार
  • लक्ष्मी कुमारी – कलावती कन्या उ.म.वि. रानिगंज
  • रीता कुमारी – +2 उ.वि. दरबारी राय महथावा

U-19 (400 मी.)

  • आरती कुमारी – उ.म.वि. पैकपार
  • रीता कुमारी – +2 उ.वि. दरबारी राय महथावा
  • मीनू कुमारी – उ.म.वि. पोठिया, फारबिसगंज

अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, जोश और जनजागरूकता की सराहना की और खेल के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाने की इस पहल को अभिनव बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!