District Adminstrationताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जिला स्तरीय तरंग कार्यक्रम मेधा स्पोर्टस का हुआ आयोजन

सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार से किया गया सम्मानित।अररिया/अब्दुल कैय्यूम, गुरुवार को अररिया कॉलेज अररिया के स्टेडियम प्रांगण में जिला स्तरीय तरंग कार्यक्रम मेधा स्पोर्टस-2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अररिया मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा संतोष कुमार सुमन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, समग्र शिक्षा, रवि रंजन एवं राशिद नवाज, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अररिया कृष्ण कुमार, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी जोकीहाट शिव नारायण सुमन, प्र०शि०पदा० फॉरबिसगंज सूर्य नारायण यादव सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। आज विभिन्न प्रखण्ड के चयनित प्रतिभागी (बालक/बालिका) का एकल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न प्रकार प्रतिभागी सफल हुए।

U-12 बालिका- 60/mदौड़

  • प्रथम -प्रियांशु कुमारी
    द्वितीय -शाहेबा
    बालक-
    प्रथम – राजा कुमार
    द्वितीय – राजीव कुमार
    U-14 बालक – 100m/दौड़
    प्रथम – प्रिंस कुमार
    द्वितीय – निगम कुमार
    बालिका-
    प्रथम -विद्या कुमारी
    द्वितीय -साहेबा
    U-17 बालक – 100m/दौड़
    प्रथम – बादल कुमार
    द्वितीय – रविशंकर सिंह
    U-17 बालिका-100m/दौड़
    प्रथम – मनिषा कुमारी
    द्वितीय – रीता कुमारी

इस स्पर्धा के अतिरिक्त सभी एथलेटिक्स का आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर शारीरिक शिक्षक खेल क्रीड़ा नौशाद आलम, मिथुन कुमार, राकेश कुमार मिश्रा, घनश्याम कुमार साह, आलोक नाथ झा, राधे कृष्ण, राजेन्द्र प्र यादव, संजीव कुमार सिंह, आफताब आलम, पवन कुमार, राजेश यादव, कसिम अख्तर एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!