District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : धूमधाम से मनाया गया अररिया जिला स्थापना दिवस

जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रभारी डीएम-सह-डीडीसी मनोज कुमार एवं एसपी अशोक कुमार सिंह व जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

  • स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया प्रदर्शनी स्टॉल।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम,14 जनवरी को अररिया जिला स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम किया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रम का आगाज नेताजी सुभाष स्टेडियम से प्रभात फेरी के साथ हुआ। प्रभात फेरी में स्कूली छात्र-छात्राएं, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, एन०सी०सी०, महिला पुलिस के जवान आदि शामिल हुए। प्रभात फेरी को प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त मनोज कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर प्रभारी डीएम द्वारा प्रभातफेरी में शामिल बच्चों सहित समस्त जिले वासियों को जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल, अररिया मैदान में किया गया। जहां स्थापना दिवस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर प्रभारी डीएम सह डीडीसी मनोज कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक प्रदर्शनी का मुआयना जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया। इस अवसर सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल संरक्षण इकाई, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, ग्रामीण विकास अभिकरण, श्रम संसाधन विभाग, कल्याण कार्यालय मत्स्य विभाग, समेकित बाल विकास सेवाएं, जीविका, अल्पसंख्यक कल्याण, कृषि विभाग, परिवहन विभाग, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन विभाग, नगर परिषद अररिया द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जिला जनसंपर्क कार्यालय अररिया द्वारा मद्य निषेध तथा जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा निषेध, बाल विवाह उन्मूलन आदि विषय पर जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया एल। वहीं जिला स्थापना दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार अनुमंडल पदाधिकारी अररिया शैलेश चंद्र दिवाकर जिला योजना पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, उद्योग महाप्रबंधक एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। गायक अमर आनंद की प्रस्तुति…हम धरती पुत्र बिहारी हैं ने खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा गायिका पल्लवी जोशी सहित स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अररिया नगर, केंद्रीय विद्यालय अररिया, जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया, ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल अररिया, अररिया कला केंद्र, अररिया के कलाकारों/बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत संगीत, सरहुल नृत्य, घुमर नृत्य, नाटक का मंचन, मनिपुरी नृत्य, कुचीपुड़ी गायन, झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। मौके जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button