District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : शांति व सोहाद्रपूर्ण वातावरण में होली व शब-ए-बारात पर्व मनाने की अपील

पलासी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।अररिया/अब्दुल कैय्यूम, शांति व सोहाद्र पूर्ण वातावरण होली व शब-ए-बारात पर्व मनाने को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने की। बैठक में एसडीपीओ पुष्कर कुमार, बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शनी, सीओ विवेक कुमार मिश्रा मौजूद थे। बैठक में थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों पर कड़ी करवाई होगी। इस अवसर पर डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शनी, सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने होली व शब ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। जगह जगह गश्ती दल की तैनाती होगी। डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंद रहेगा। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि होली व शब ए-बारात को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की साथ ही उन्होंने सभी मुखियों को पंचायत में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। साथ ही साथ उन्हीने पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस क्रम में एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने सभी मुखियों को अपने अपने पंचायत में शांति समिति की बैठक आयोजित करने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि होली व शब-ए-बारात आपसी सोहाद्र व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस क्रम में जदयू नेता सह मुखिया संघ अध्यक्ष मुर्शीद आलम, मुखिया रागिब, राम कृपाल विश्वास, हारून रशीद, जितेंद्र मल्लिक ने भी होली व शब-ए-बारात आपसी सोहाद्र पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस अवसर पर सीओ विवेक कुमार मिश्रा, पूर्व प्रमुख सदनानंद यादव, पूर्व पार्षद इमरान अज़ीम, जनार्दन चौधरी, पूर्व उप प्रमुख इम्तियाज आलम, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुर्शीद आलम, मुखिया राम कृपाल विश्वास, मो रागिब उर्फ बबलू, मुखिया राजु यादव, समद अली, मो आदिल मुखिया प्रतिनिधि शोएब आलम, पूर्व मुखिया हारून रशीद, समद अली, सिबतेन, जदयू के मखफुर हयात आदि मौजूद थे

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button