अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आरा : किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एव आरा की प्रभारी रेणु सिंह के अध्यक्षता में हुआ किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन..

आरा/गुड्डू कुमार, भोजपुर किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष गजेंदर सिंह ने जिला किसान कांग्रेस में जान फूंक दिया है।धरना प्रदर्शन किसानों के सम्पूर्ण योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए की गई है।किसानों की दयनीय स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया है।किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एव आरा की प्रभारी रेणु सिंह का कहना है कि जब तक भारत के किसान खुशहाल नहीं हो जाते तब तक भारत का विकास संभव नही है।आरा जिला को किसानों का गढ़ माना जाता है यहाँ की जनता सिर्फ और सिर्फ कृषि पर निर्भर करती है। इसीलिए कृषि संयन्त्र पर आज़ादी के बाद पहली बार लगाई गई 18% जीएसटी अविलंम्ब हटाया जाए।किसानों को 24 घंटे बिजली की सुविधा दी जाए।किसानों का समर्थन मूल्य कृषि लागत के ऊपर 50% के मुनाफा के साथ तय किया जाय।यदि फसल की खरीद में सरकार के द्वारा लापरवाही बरती जाती है या देरी होती है तो उसके लिए अलग से मुआवजे का प्रावधान किया जाए।डीजल अनुदान को किसानों तक सहजता से पहुंचाया जाय।रेणु सिंह का ये भी कहना है कि किसानों के बच्चों के लिए उच्च कोटि की शिक्षा की व्यवस्था कराई जाए और उनके लिए नौकरी में भी अलग आरक्षण दिया जाए।किसान हमारे अन्नदाता हैं अगर किसानों की इज्जत नही होगी तो देश भर में किसान अन्न उपजाना बंद कर देंगे और फिर पूरा देश भुखमरी की अवस्था से गुजरने लगेगी।बधैया के चेयरमैन मनोज सिंह का कहना है कि पहले जिस तरह से किसानों के लिए नहर के जरिये पानी मुहैया कराई जाती थी हर प्रखंड में एक सरकारी कर्मचारी पानी को काटने व बांधने के लिए नियुक्त रहता था जो कि अब नही है उसे फिर से नियुक्त किया जाय ताकि वो किसानों के साथ जुड़कर उनकी मदद कर सके।मुख्य रूप से धरना कर रहे सभी कार्य कर्ताओं का कहना है कि किसानों का कर्ज अविलंब माफ् किआ जाय।फसल बीमा योजना किसानों तक पहुचाया जाय।सुखा ग्रस्त क्षेत्र को सुखाड़ घोसित कर उन्हें मुआवजा दिया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button