*17 करोड़ की लागत से समस्तीपुर के समर्थ चांद सुरारी से सुरौली तक सड़क निर्माण को स्वीकृति– सम्राट चौधरी*

• मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत समर्थ चांद सुरारी से सुरौली तक सड़क निर्माण
• 3.75 मीटर और 5.50 मीटर चौड़ाई वाली सड़क में WBM Grade-III और WMM परतों से टिकाऊ निर्माण
• परियोजना से यातायात, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, ग्रामीणों को बेहतर सुविधा।
• सड़क निर्माण से आवागमन होगा सुगम, पर्यटन-रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड में समर्थ चांद सुरारी से सुरौली तक 10 किलोमीटर लम्बी सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना पर 17 करोड़ 27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ना और परिवहन को सुगम बनाना है।
श्री चौधरी ने बताया कि प्रस्तावित निर्माण कार्यों में तकनीकी रूप से उन्नत निर्माण विधियों का चयन किया गया है। सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर और 5.50 मीटर होगी और इसमें 75mm WBM Grade-III तथा 150mm WMM की परतें इस्तेमाल की जाएंगी। इससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित होगा। विभाग की ओर से निर्माण कार्य को पारदर्शिता के साथ नियमों के तहत पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया है।
श्री चौधऱी ने बताया कि इस योजना से ग्रामीण जनता को हर मौसम में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में गति आएगी। सरकार की यह पहल ग्रामीण संपर्क को सशक्त बनाएगी और आम लोगों के जीवन को सरल बनाएगी, ताकि वे स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सड़कों के अधोसंरचना के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। वर्ष 2005 की तुलना में बिहार में सड़कों का एक विशाल नेटवर्क तैयार हुआ है। इसी कड़ी में दलसिंहसराय के विभूतिपुर प्रखंड में समर्थ चांद सुरारी से सुरौली तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सड़क के निर्माण से जहां यातायात सुगम होगा, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।



