ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आव्हान पर दो दिवसीय राष्ट्र व्यापी हड़ताल का समर्थन करने हेतु अपील।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –प्रिय साथियों,आप सभी जानते हैं कि देश के मौजूदा सरकार घोर मजदूर एवम् किसान विरोधी है। श्रमिकों के कानून में व्यापक बदलाव किया है।केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने लगातार विरोध किया।

स्थाई रोजगार, सरकारी एवम् निजी क्षेत्र में प्रायः समाप्ति के कगार पर है।
अनेकों कार्यों में न्यूनतम मजदूरी का भी भुगतान नहीं किया जाता है।
इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आव्हान पर 28-29मार्च 2022को राष्ट्र व्यापी हड़ताल की घोषणा किया गया है। अतः गया जिला इंटक(कांग्रेस,) के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण कार्यकर्त्ता गण, इंटक महिला, कोपरेटिव महिला, यूवा इंटक, सीएलयू महिला इंटक, असंगठित मजदूर इंटक, दया नन्द इंजियरिग वर्क, फुटपाथ दुकानदार संघएवम् अन्य संगठनों के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि इस राष्ट्र व्यापी हड़ताल के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक केन्द्र राजेन्द्र आश्रम में दिनांक 28मार्च2022को समय 10बजे पूर्वाहन उपस्थित होकर हड़ताल को सफल बनाएं।
आप का साथी
महामंत्री

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!