ताजा खबर

सेल गुवा वित विभाग में महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने योगदान दिया,

विकास सीखने के लिए परिवर्तन जरूरी है--अनुपम कुमार सिंह

सत्येन्द्र पाण्डेय/ पटना ( बिहार )सेल गुवा में नव नियुक्त योगदान दिए वित विभाग महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने साक्षात्कार में बताया कि सेल में कार्यरत हर पदाधिकारी पद के अनुसार प्रबंधक होते हैं । उनका मुख्य कार्य विभाग के प्रबंधन क्षमता को ठीक करना है । प्रत्येक को नया व अपने कामों को सीखने पर ध्यान देना है। सच्चाई यह है कि अच्छे कार्य क्षमता के आधार मनुष्य की पहचान होती है।विकास सीखने के लिए परिवर्तन जरूरी है। कार्य कुशलता गड़बड़ियों को ठीक करने में है। स्थानांतरण के उपरांत नई जगह पर आने से परेशानीके बाद भी काम एवं अनुभव का लाभ लोगों को दिया जा सकता है। स्थानांतरण से कष्ट होता है,लेकिन कैरियर में बदलाव भी आता है। उन्होने अपने अनुभव को बताते हुए कहा कि सेल गुवा में स्थानांतरित हो कर आने के पूर्व वे सेल बोलानी मे2001 से 2008 तक कार्यरत रहे। तत्तपश्चात सेल मेघाहातुबुरु में 2008 से सेवारत रहे । सेल राउरकेला में वे 2013 से सेवारत रहे । उसके बाद सेल बोकारो मुख्यालय में 2021 में अपनी सेवा दी। वर्तमान में सेल गुवा में सेवा देना किसी चैलेंजिंग से ज्यादा है। यहाँ की विधि व्यवस्था को ठीक कर उसे मैनेज करने के लिए कार्यरत हैं। उनका सतत प्रयास है कि अधिकारियों के सामंजस्य एव ंश्रमिकों के सहयोग से लोगों की हर समस्या का निराकरण किया जाए ।सेल गुवा को विकास की नई मकाम की ओर ले जाने के लिए नए सिरे उनका प्रयास जारी है ।सेल गुआ क्षेत्र में बहुत ही अनुभवी एवं उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता वाले वित्त विभाग वरीय पदाधिकारी महाप्रबंधक श्री अनुपम कुमार सिंह के योगदान देने पर लोगों में अपार हर्ष एवं संतोष है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!