ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमशेदपुर , शिक्षा के क्षेत्र में बागबेड़ा को अग्रणी बनाना अनुग्रह नारायण सिंह संस्था का लक्ष्य _ अखिलेश सिंह

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : आज अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान परिसर भाग बड़ा कॉलोनी में अनुग्रह नारायण सिंह जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अनुग्रह बाबू की प्रतिमा पर संस्था के सभी संरक्षक और कमेटी सदस्यों ने माल्यार्पण किया। उसके बाद अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, शंभू सिंह, रामाकांत सिंह, आर बी बी सिंह, विमल सिंह,कन्हैया सिंह, महामंत्री सीएसपी सिंह, सचिव सह जिला पार्षद डॉ कविता परमार द्वारा दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

नवनिर्मित विवाह मंडप का उद्घाटन संरक्षक विमल सिंह, अजय सिंह, अंकुर कुमार सिंह एवं सभी वरिष्ठ जनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

बागबेड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में दसवीं में 90 परसेंट से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों को संस्था द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्वास्तिका, काजल कुमारी सिंह,पुष्पय कुमारी, आकांक्षा सिंह, पियूष कुमार, सौरभ राज सिंह, विष्णु देव कुमार, सपना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पायल कुमारी, अंजलि कुमारी, शिवम कुमार सिंह, सुष्मिता महतो, भूमि कुमारी गुप्ता, प्रतिक कुमार सिंह, अंकित कुमार, रिशब कुमार, प्रिया कुमारी, उत्कर्ष, जो बागबेड़ा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा इंदिरा विद्या ज्योति हाई स्कूल, बागबेड़ा, श्री कृष्णा पब्लिक बागबेड़ा, संत जेवियर स्कूल कीताडीह के 18 बच्चों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्वागत भाषण अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री श्री एसपी सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन तथा सचिव डॉ कविता परमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केदार सिंह, उमेश सिंह अरुण सिंह, संदीप सिंह, अलख सिंह, राम जी सिंह, ललन सिंह, विरेश सिंह, गयानी सिंह, रामचंद्र सिंह, अंबिका सिंह, नारायण प्रसाद सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button