प्रमुख खबरें

*बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा का रालोमो कार्यालय में स्वागत सम्मान*

मुकेश कुमार/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा द्वारा बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य पद पर पदभार ग्रहण करने के आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश कार्यालय में उनके लिए स्वागत सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की ओर से अंगवस्त्र देकर अंगद कुशवाहा को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी के हमारे कर्मठ साथी अंगद कुशवाहा जी को जो बिहार की जनता की सेवा का जो अवसर मिला है उसके साथ वो पूरा न्याय करेंगे। और प्रदेश हित से जुड़े विभागीय मामलों में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा करेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि सम्मानित करने वालों में प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, रामेश्वर महतो, रणविजय सिंह, जीतेंद्र नाथ पटेल, आलोक सिंह, रेखा गुप्ता, जंगबहादुर सिंह आर के सिन्हा, रामपुकार सिन्हा, ब्रजेन्द्र पप्पू, सुभाष चंद्रवंशी,चंदन बागची, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, हिमांशु पटेल, कमल प्रसाद सिंह , उमेश कुशवाहा खुर्शीद अहमद, वीरेंद्र प्रसाद दांगी , बसंत चौधरी पटेल, अशोक कुशवाहा मोहन यादव, माधुरी पटेल, गंगा पाण्डेय , सुदामा यादव प्रमुख थे। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर अंगद कुशवाहा को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!