ताजा खबर

*महिलाओं को जागरूक होने के साथ साथ शिक्षित होना भी जरुरी : प्रखंड विकास पदाधिकारी*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, ::बिहटा प्रखंड के स्वयंसेवी संस्था महिला बाल युवा केन्द्र के तत्वाधान मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के 12 गांव के 78 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता कटेसर पंचाचत की पंचायत समिति सदस्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवीका कांती देवी ने किया।सामारोह का उदघाटन चन्दा कुमारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया।

उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहटा चन्दा कुमारी ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए महिलाओं को जागरूक होने के साथ साथ शिक्षित होना भी निहायत जरुरी है। उन्होने महिलाओं को अपने अधिकार एवं कर्तव्य की महत्ता को समझने पर बल दिया।

प्रख्यात समाजसेविका प्रभावती देवी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक चेतना जागृत करना है, जिससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

मीना देवी सेविका आंगनवाड़ी कटेसर ने कहा कि सूचना तकनीकी एवं सैटेलाइट की दुनिया में प्रवेश कर भारत भले ही विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ गया है, लेकिन आज देश की आधी आबादी जिसमें महिलाओं की संख्या की अधिक है, अशिक्षित है और यही कारण है कि हमारे देश में जनसंख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।

हिंदुस्तान समाचार के पूर्व संवाददाता विजय कुमार सिंह ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता का वास होता है, जिस घर में झगड़ा होता है, वहां बरकत नहीं होती। पढ़ी लिखी मां घर की रहनुमा होती है। अधिकार के लिए कर्तव्य का होना भी जरूरी है।

पूर्व मुखिया सहदेव राय ने कहा कि परिश्रम एवं लगन से यदि कोइ भी व्यक्ति अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाना चाहते है तो वह अवश्य होता है।

प्रख्यात सर्वोदय नेता हेम नरायण भाई ने कहा कि श्रृष्टि का शुरुआत मातृशक्ति से होता है।

समारोह के प्रमुख वक्ताओं में रीता देवी, प्रिया कुमारी, सुरेश ठाकुर, मनोज कुमार चौधरी, डिंपल कुमारी, रिया कुमारी, खुशी कुमारी, नेहा कुमारी, पायल कुमारी शामिल थी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राधेश्याम ने किया।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button